फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिजली कटौती के विरोध में धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बिजली कटौती से नाराज भाजपा कार्यकर्ता बुधवार देर रात बाजार गेट उपकेंद्र के बाहर जाम लगाकर धरने पर बैठ गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन नाराज कार्यकर्ता ऊर्जा निगम के अफसरों के मौके पर आने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान उन्होंने जाम भी लगाया।
विज्ञापन

मुहर्रम को लेकर बुधवार सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहने की जानकारी ऊर्जा निगम की ओर से जारी की गई थी। भाजपा कार्यकर्ताओं को कहना है कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने शाम 6 बजे बिजली आने की बात कही थी, लेकिन रात 9:30 बजे तक बिजली नहीं आई।
नगर अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र होकर बाजार गेट उपकेंद्र के बाहर पहुंचे, जाम लगा दिया। नाराज पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपकेंद्र के बाहर दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। ऊर्जा निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नाराज लोग विभागीय अफसरों को मौके पर बुलाने की बात पर अड़े थे । उनका कहना था कि शहर में बिजली की स्थिति काफी खराब है। बिजली कटौती के अलावा लो वोल्टेज की समस्या से भी लोग काफी परेशान है। अधिकारी मनमानी पर उतारू है। देर रात तक जमकर हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें