फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने मास्क पहनकर गिनाई योगी सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
गांधी सभागार कक्ष में प्रेसवार्ता के दौरान सुशासन की पुस्तिका का विमोचन करते प्रभारी मंत्री स्व - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रदेश के श्रम और जनपद के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने योगी सरकार के तीन साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कोरोना से बचाव को लेकर स्वयं को मास्क पहनकर सुरक्षित करने के साथ ही प्रभारी मंत्री ने इस वायरस के संक्रमण से बचने के लिए दूसरों को भी जागरूक करने की बात कही।
विज्ञापन

गांधी सभागार में प्रेसवार्ता में प्रभारी मंत्री समेत डीएम, विधायक समेत अन्य अफसर और भाजपा जिलाध्यक्ष मास्क लगाकर बैठे। प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने पर जनता को बधाई देते हुए कहा कि सपा-बसपा की सरकारों के वक्त जंगलराज और गुंडाराज था। भाजपा सरकार ने उसे खत्म कर कानून का राज कायम किया। अब माफिया और गुंडे जेल में है या फिर प्रदेश के बाहर भाग गए हैं। कहा कि प्रदेश में तीन साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। जिन्होंने कोशिश की, वह दंगा कराने में कामयाब नहीं हुए। योगी सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाकर उसके चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया। अन्यथा पुरानी सरकारों में सिर्फ जनता के पैसे की लूट खसोट होती थी।
पीएम के जनता कर्फ्यू को सफल बनाएं
प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कोरोना वायरस को लेकर कहा कि हर कोई इसके प्रति सजग रहे। प्रधानमंत्री ने 22 मार्च को आम नागरिकों से जनता कर्फ्यू लागू करने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जनता से सजग रहकर घर से बाहर न निकलने की अपील की है। सब लोग उसका पालन करें। 22 मार्च को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक घर से बाहर न निकलें। प्रभारी मंत्री ने ‘सुशासन के तीन वर्ष, नए भारत का नया उत्तर प्रदेश’ पुस्तिका का विमोचन भी किया। प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, विधायक संजय गंगवार, किशनलाल राजपूत, बाबूराम पासवान के अलावा डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी अभिषेक दीक्षित, एडीएम देवेंद्र प्रताप मिश्र, सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल मौजूद रहीं। बीसलपुर विधायक रामसरन वर्मा मौजूद नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें