फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने कोरोना को लेकर सभी कार्यक्रम किए स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भाजपा की जिला कार्यकारिणी की बैठक में जिलाध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष के बीच नोकझोंक हो गई। मुद्दा कार्यकारिणी की बैठक में जिला उपाध्यक्ष को न बुलाने का था। उपाध्यक्ष का कहना था कि जब भी कभी बैठक होती है तो उनको क्यों नहीं बुलाया जाता। इसी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। जिलाध्यक्ष समर्थकों ने इसका विरोध किया। हंगामा होने के बाद पुलिस बुला ली गई। विधायक भी पहुंच गए। बाद में समझाने बुझाने के बाद मामला रफा-रफा हो गया।
विज्ञापन

अशोक कालोनी स्थित पार्टी मुख्यालय में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने पदाधिकारियों को यह सूचना दी कि कोरोना के चलते पार्टी संगठन के सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। इसी बीच जिला उपाध्यक्ष अमित वाल्मीकि ने जिलाध्यक्ष से कहा कि आप हमें साइड लाइन क्यों करने में लगे हो। उनको पार्टी के कार्यक्रमों में नहीं बुलाया जाता, जबकि वह जिला उपाध्यक्ष हैं। अमित वाल्मीकि का आरोप है कि उनकी इस बात पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनकी मर्जी है। वह जिसको बुलाना चाहेंगे, उसे बुलाएंगे। इसी पर बात बढ़ गई। जिलाध्यक्ष समर्थक उपाध्यक्ष की इस बात का विरोध करने लगे। भाजपा कार्यालय पर पुलिस बुला ली गई। बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत और बीसलपुर विधायक रामसरन वर्मा भी पहुंच गए। अमित बाल्मीकि का कहना है कि वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पंचायत हुई। इसमें जिलाध्यक्ष ने न बुलाने की अपनी गलती मान ली। फिलहाल, बाद में मामला सुलझ गया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, राकेश गुप्ता, गुरुभाग सिंह, लेखराज भारती, दिनेश पटेल, अमित अग्रवाल, तुलाराम लोधी, राकेश सिंह आदि मौजूद थे।
कोरोना को लेकर पार्टी के सभी कार्यक्रम स्थगित
पीलीभीत। अशोक कॉलोनी स्थित कार्यालय पर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को देखते हुए सभी संगठन के कार्यक्रमों को आगामी सूचना तक स्थगित करने की घोषणा की गई। सबको कोरोना से सुरक्षित रहने और जागरुकता लोगों तक पहुंचाने को कहा गया। संवाद
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से मुझे काफी समय से साइड लाइन किया जा रहा है। मुझे बैठकों में नहीं बुलाया जाता जबकि मैं और वह एक साथ जिला महामंत्री रह चुके हैं। मैंने बैठक में यही बात रखी थी।
- अमित वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष भाजपा
अमित वाल्मीकि हमारे वरिष्ठ पदाधिकारी और परिवार के सदस्य हैं। कहीं से उनको मुझसे कुछ नाराजगी थी तो उन्होंने बैठक में अपनी बात रखी। हर कार्यकर्ता को अपनी बात रखने का हक है। झगड़े जैसी कोई बात नहीं थी।
विज्ञापन

- संजीव प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें