फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलराज खात्मे को जरूरी है भाजपा

Wed, 24 Feb 2016 11:13 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा विधान परिषद प्रत्याशी जेपीएस राठौर ने बीसलपुर विधान सभा क्षेत्र में व्यापक भ्रमण कर अपने लिए वोट मांगे। इस मौके पर भाजपा विधायक रामसरन वर्मा, नगर पालिका बीसलपुर चेयरमैन छेदालाल जायसवाल ने मतदाताओं से उन्हें विजयी बनाने की अपील की।
विज्ञापन

बीसलपुर, बिलसंडा में हुई बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने कहा कि प्रदेश में जंगल राज के खात्मे के लिए भाजपा प्रत्याशी राठौर के पक्ष में निर्भीक होकर मतदान करें। पालिका चेयरमैन छेदालाल जायसवाल ने कहा कि सत्ता दल के लोग मतदाताओं पर हर तरह का दबाव बनाने का प्रयास करेंगे जिनसे सावधान रहना होगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, संजीव प्रताप सिंह, गौरव अवस्थी, डा. सुरेंद्र गंगवार, बीनू मिश्रा, सीमा सिंह, जेपीएस राठौर, धर्मेंद्र चौहान, प्रदीप जायसवाल, संजय गंगवार आदि मौजूद रहे।
मोदी की बरेली रैली में पहुंचने का आह्वान
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष करन सिंह पटेल ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की 28 फरवरी को बरेली में होने वाली किसान कल्याण रैली ऐतिहासिक होगी। जिले से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता वहां पहुंचेंगे।
विज्ञापन

पार्टी की बैठकों में रैली के जिला प्रभारी रामगोपाल मिश्रा ने कहा कि प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना सरकार की अब तक की सबसे बड़ी मदद है। सक्षम किसान सम्रद्ध भारत ही भाजपा की सोच है। किसानों की उन्नति के लिए भाजपा ने जितना काम किया अब तक की किसी सरकार ने नहीं किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भीड़ जुटाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी भी सौपी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, राकेश सिंह, गौरव अवस्थी समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें