फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: उन्नाव सांसद साक्षी महाराज के एस्कार्ट की कार से टेंपो को लगी टक्कर, चालक समेत तीन घायल

Wed, 25 Nov 2026 03:27 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में बुधवार दोपहर लालपुर गांव के पास हादसा हो गया। उन्नाव सांसद के एस्कार्ट की कार से एक टेंपो को टक्कर लग गई, जिससे चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
घायल से जानकारी करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में हाईवे पर तेज रफ्तार कार से टेंपो को टक्कर लग गई। हादसे में टेंपो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद कार चालक रुकने के बजाय वाहन लेकर मौके से भाग गया। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि जिस कार से टेंपो का टक्कर लगी, वो उन्नाव सांसद साक्षी महाराज के एस्कार्ट की है।

विज्ञापन


हादसा बुधवार को लालपुर गांव के पास हुआ। जहानाबाद से सवारियां लेकर टेंपो पीलीभीत की ओर आ रहा था। टेंपो में चालक प्रमोद, हेल्पर ओंकार और जहानाबाद निवासी यात्री मुन्नालाल सवार थे। प्रमोद ने बताया कि लालपुर गांव के पास पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार से आई कार गलत दिशा में आ गई। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कार से टेंपो को टक्कर लग गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। इसी दौरान पीछे से एक बस भी आ रही थी। 

गनीमत रही कि टक्कर के बाद कार बस की चपेट में आने से बच गई, वरना हादसा और भयावह हो सकता था। दुर्घटना के बाद कार चालक घायलों की सुध लेने के बजाय वाहन लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली जयशंकर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। सीओ ट्रैफिक आकृति पटेल ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें