फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घोटाले की शिकायत के बाद भाजपा नेता आमने-सामने

Tue, 18 Feb 2025 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला पंचायत की ओर से कराए गए विकास कार्यों में घोटाले के आरोप लगने पर सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के पति गुरभाग सिंह ने प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रखा। भाजपा नेता मंजीत सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं, मंजीत सिंह की पत्नी जिला पंचायत सदस्य रुपेंद्र कौर ने आईजी को शिकायती पत्र भेजकर जिला पंचायत अध्यक्ष और उनके पति पर फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया हैं।
विज्ञापन

पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांंव खांडेपुर निवासी दलजीत सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जिला पंचायत अध्यक्ष और उनके पति गुरभाग सिंह पर जिला पंचायत के विकास कार्यों में घोटाले का आरोप लगाया। कहा कि निजी लाभ के लिए नाला निर्माण कराया। अपने ही भाई की गाड़ी लगाकर जिला पंचायत से लाखों रुपये का भुगतान कर लिया।
अपने स्कूल के पास भी जिला पंचायत से लाखों रुपये की लागत से सड़क निर्माण कराया। इन आरोपों के बाद सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के पति गुरभाग सिंह ने प्रेस वार्ता की। भाजपा नेता मंजीत सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंजीत सिंह पर कई मुकदमे दर्ज हैं। इनके सभी आरोप निराधार हैं। मानहानि का केस करूंगा। उन्होंने मंजीत सिंह पर दर्ज मुकदमों की कॉपी और अन्य साक्ष्य भी दिए।
विज्ञापन


मेरे फर्जी हस्ताक्षर किए : रुपेंद्र कौर
मंजीत सिंह की पत्नी जिला पंचायत सदस्य रुपेंद्र कौर ने आईजी बरेली को पत्र भेजकर बताया कि वह वार्ड-एक से सदस्य हैं। निर्माण कार्य समिति की सभापति हैं। आरोप लगाया कि अब तक सिर्फ उनसे एक बार हस्ताक्षर कराए गए। अन्य कागजों पर जिला पंचायत अध्यक्ष और उनके पति ने फर्जी हस्ताक्षर किए हैं। उन्हें किसी बैठक में भी नहीं बुलाया गया। उधर, भाजपा नेता मंजीत सिंह ने भी वीडियो बयान जारी कर जिला पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें