फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी के 204 मरीजों को भाजपा नेताओं ने लिया गोद

सार

शुक्रवार को गांधी प्रेक्षागृह में क्षय रोग विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कुल 219 टीबी मरीजों को गोद लिया गया। इस मौके पर बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद, बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा, ललौरीखेड़ा के ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार, मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा आदि मौजूद रहे। इसमें रोटरी क्लब पूरनपुर के चेयर पर्सन कौशलेंद्र भदौरिया, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अनिल सक्सेना, कार्तिक भसीन, मैनी कलेक्शन के अनिल मैनी, खालसा इंपोरियम के अमरीश सिंह, आयुष्मान मित्र हरीश माथुर आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते राज्य मंत्री।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंत्री और विधायकों के गोद लेने के बाद मरीजों में जागी बेहतर इलाज की उम्मीद
विज्ञापन

मरीज बोले, माननीयों का बड़ा एहसान है, लेकिन गोद लेकर उन्हें भूल न जाना
पीलीभीत। शुक्रवार को गांधी प्रेक्षागृह में क्षय रोग विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कुल 219 टीबी मरीजों को गोद लिया गया। इनमें से 204 मरीजों को माननीय ने गोद लिया। जब मरीजों को पता चला कि उनका इलाज अब मंत्री व विधायक कराएंगे तो उनकी आंखों में बेहतर इलाज की उम्मीद नजर आई। मरीजों का कहना था कि मंत्री, विधायक व नेताओं ने गोद लेकर उन पर एहसान किया है, लेकिन ऐसा न हो कि गोद लेने के बाद उन्हें भूल जाएं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा सेवा पखवाड़ा मना रही है। इसी के तहत शुक्रवार को क्षयरोग विभाग की तरफ से टीबी के मरीजों को गोद लेने का कार्यक्रम हुआ। इसमें 219 टीबी मरीजों को गोद लिया जाना था। कार्यक्रम में राज्यमंत्री और विधायकों के अलावा भाजपा नेताओं ने 204 टीबी मरीजों को गोद लिया। इसके अलावा केमिस्ट एवं मेडिकल एसोसिएशन ने दस और रोटरी क्लब की तरफ से पांच मरीजों को गोद लिया गया।
विज्ञापन

गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार ने कहा कि टीबी मरीज नियमित दवा का सेवन करें। कोर्स के बीच में दवा छोड़ना घातक हो सकता है। चिकित्सक की सलाह पर पूरा अमल किया जाना चाहिए। वह मरीजों की हर संभव मदद करेंगे। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने कहा कि जो भी व्यक्ति टीबी मरीजों को गोद ले रहें उनका दायित्व है कि छह माह तक या पूरे कोर्स भर प्रत्येक माह उनको पौष्टिक आहार देने के साथ उनकी देेखरेख करें। नियमित संवाद कर उनका हाल चाल जानते रहें। इसके बाद मरीजों को पोषण किट वितरित की गई।
इस मौके पर बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद, बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा, ललौरीखेड़ा के ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार, मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालक डॉ. पल्लवी सक्सेना और शेर सिंह ने किया। इस दौरान एसीएमओ डॉ. केके जौहरी, डॉ. हरिदत्त नेमी, महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अनीता चौरसिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

मरीजों की नियमित देखरेख करने वाले हुए सम्मानित
टीबी मरीजों को लंबे समय से गोद लेने के बाद बेहतर देखरेख में जुटे लोगों को सम्मानित किया गया। इसमें रोटरी क्लब पूरनपुर के चेयर पर्सन कौशलेंद्र भदौरिया, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अनिल सक्सेना, कार्तिक भसीन, मैनी कलेक्शन के अनिल मैनी, खालसा इंपोरियम के अमरीश सिंह, आयुष्मान मित्र हरीश माथुर आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इन माननीयों ने गोद लिए टीबी के मरीज
गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार- चार मरीज
बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद- चार मरीज
बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा- पांच मरीज
पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान- पांच मरीज
जिला पंचायत अध्यक्ष (प्रतिनिधि)- पांच मरीज
अन्य भाजपा नेता - 181 मरीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें