लीडथाने में पुलिस कराती रही सुलह, गांव में मारपीट- मेला संरक्षक पर लाउडस्पीकर से गालियां देने, पिटाई करने का आरोप- गांव में मारपीट करने वालों पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, पुलिस तैनातसंवाद न्यूज एजेंसीपीलीभीत\/बरखेड़ा। पुलिस ने थाने में समझौता कराकर विवाद शांत करा दिया। जांच में साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।
मेला संरक्षक पर लाउडस्पीकर से गालियां देने, पिटाई करने का आरोप
विज्ञापन
गांव में मारपीट करने वालों पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, पुलिस तैनात
पीलीभीत/बरखेड़ा। गांव गाजीकुंडा में पुरानी रंजिश को लेकर बृहस्पतिवार को हुए विवाद के बाद दोनों पक्ष शुक्रवार को थाने पहुंचे। पुलिस ने थाने में समझौता कराकर विवाद शांत करा दिया। आरोप है कि समझौते के बाद एक पक्ष थाने में ही रह गया और दूसरे पक्ष ने गांव में पहुंचकर मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर सीओ बीसलपुर समेत बड़ी संख्या में फोर्स गांव में पहुंची। पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
गांव में स्थित मां शीतला माता आश्रम पर रामलीला मेला लगा है। आरोप है कि मेले के संरक्षक मैकूलाल ने पुरानी रंजिश को लेकर गांव निवासी ऋषिपाल पाल व विमलेेश को लाउडस्पीकर से गालियां दे दीं। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामला शांत कर दिया।
बताते हैं कि समझौते के तत्काल बाद मैकूलाल गाड़ी से कुछ लोगों के साथ थाने से निकल गया और गांव पहुंचकर ऋषिपाल के घर में घुसकर महिलाओं की पिटाई कर दी। आरोप है कि महिलाओं के मुंह में कपड़ा ठूंसकर छेड़खानी की गई। पकड़ने का प्रयास करने पर बांके से हमला कर दिया। डंडों और हॉकी से पिटाई कर परिवार को गांव छोड़ने की धमकी दी। जानकारी होने पर पुलिस गांव पहुंची। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मैकूलाल, नरेश और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। गांव में फोर्स को तैनात किया गया है। इस मामले में विमलेश की तरफ से भी तहरीर दी गई है।
बरखेड़ा एसएचओ को मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।
- दिनेश कुमार पी, एसपी