फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के बेटे ने पुलिस से की अभद्रता

Thu, 26 Mar 2015 11:42 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
असम हाइवे पर कार से चोरी हुई अटैची के मामले में संदिग्ध को पकड़ने गए सिपाहियों से एक भाजपा नेता के पुत्र ने अभद्रता की। सूचना पर भारी पुलिस के साथ पहुंची सुनगढ़ी पुलिस कल संदिग्ध को पकड़कर थाने लाई।
विज्ञापन


मंगलवार को लखीमपुर खीरी जा रहे बरेली के मोहल्ला पंजाबपुरा निवासी पीएन तिवारी असम हाइवे पर स्थित एक दुकान पर खड़े होकर पंचर बनवा रहे थे। तभी उचक्का उनकी कार की अगली सीट पर रखी अटैची लेकर फरार हो गया। सुनगढ़ी पुलिस ने पास के पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाला तो उसमें चोर की तस्वीर कैद मिली।

पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही थी। गुरुवार को थाना सुनगढ़ी के पवन मोबाइल आठ के सिपाही पंचर की दुकान पर पहुंचे और वहां काम करने वाले एक युवक को संदिग्ध देखा। इस पर सिपाहियों ने उसे पकड़ लिया और थाने लाने का प्रयास किया। इसका दुकान स्वामी समेत आसपास के लोगों ने विरोध किया।
विज्ञापन


 इसी बीच एक भाजपा नेता का पुत्र भी मौके पर पहुंच गया। उसने सिपाहियों के साथ अभद्रता की और पकड़े गए संदिग्ध युवक को छुड़ा लिया।

सिपाहियों की सूचना पर फोर्स के साथ मौके पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस बमुश्किल संदिग्ध को लेकर थाने पहुंची। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि सिपाहियों ने अभद्रता होने की जानकारी नहीं है। सिपाहियों से जानकारी की जाएगी। यदि अभद्रता का मामला सही मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें