फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बाबा साहब के सम्मान में भाजपा मैदान में’

Wed, 07 Sep 2016 10:56 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
bjp
विज्ञापन
दलित वोट साधने के लिए अब भाजपा ने भी बाबा साहब के सम्मान का मुद्दा उठाया है। बुधवार को प्रांतीय आह्वान पर ‘बाबा साहब के सम्मान में भाजपा मैदान में’, के नारे के साथ भाजपाइयों ने जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रभारी डीएम अजयकांत सैनी को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता बुधवार को डीएम आवास के निकट एकत्र हुए। यहां से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। भाजपाइयों ने यहां प्रदेश सरकार और आजम खां के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने कहा कि सपा सरकार के बड़बोले मंत्री आजम खां ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी की है, वह बर्दाश्त के काबिल नहीं है। ऐसे मंत्री को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा बाबा साहब पर टिप्पणी करने वाले पर जहां सपा कार्रवाई नहीं कर रही है, वहीं बाबा साहब के नाम पर राजनैतिक लाभ उठाने वाली बसपा भी चुप है। प्रदर्शन के बाद भाजपा पदाधिकारियों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में दिनेश पटेल, धीरेंद्र मिश्र, गुरभाग सिंह, दीपक अग्रवाल, वीके गुप्ता, अशोक राजा, गौरव अवस्थी, बुद्धसेन वर्मा, किशनलाल राजपूत, संजय गंगवार, प्रवेश भारती, महेश योगी, अखिलेश वर्मा, देवेंद्र वर्मा, राकेश गुप्ता, हरिओम, पुष्पा शुक्ला, बालकराम, गोकुल मौर्य, डॉ. बांकेलाल, नमन राजपूत आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें