फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कुल शरीफ के साथ शाहजी मियां का उर्स सम्पन्न

Mon, 26 Jun 2023 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
कुल की अदा की जा रही रस्म के दौरान मौजूद सज्जादानशीन हजरत मुन्ने मियां शेरी। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। कुतुबे पीलीभीत हज़रत हाजी शाहजी मुहम्मद शेर मियां रहमतुलैह के 120वां उर्स-ए-पाक का रविवार को कुल शरीफ़ के साथ समापन हो गया। इस दौरान हजारों की संख्या में जायरीन मौजूद रहे। एक साथ लोगों ने मुल्क की सलामती की दुआ की।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला मुनीर खां स्थित सुविख्यात सूफ़ी बुजुर्ग शाहजी मियां की दरगाह पर 22 जून से उर्स ए शाहजी चल रहा था। इसमें विभिन्न कार्यक्रमों के परंपरागत आयोजन हुए। दरगाह शरीफ पर रविवार की सुबह 6 बजे कुरआन ए पाक की महफिल का आयोजन हुआ। इसके बाद सुबह 10 बजे आखिरी कुल शरीफ की महफ़िल आयोजित की गई।
इसमें हम्द नात मनकबती के पुरकैफ कलाम सुनकर अकीदतमंद झूम उठे। साहिबे सज्जादाह नशीन हज़रत अल्हाज मुन्दे मियां साहब शेरी ने ईसाले सवाब फरमया और मुल्क की खुशहाली अमन चैन की दुआ की। शाहजी मियां के मामू हज़रत नेमतुललाह शाह मियां का खकरा चौकी स्थित मजार पर दोपहर एक बजे कुल शरीफ का आयोजन किया गया। उर्से-ए-शाहजी में 28 जून तक मेला लगा रहेगा। इस दौरान जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए। नगरपालिका की ओर से सफा़ई व्यवस्था का विशेष बंदोबस्त किया गया है।
विज्ञापन


मस्जिदों में मनाया गया शाहजी मियां का कुल



पूरनपुर। नगर और शेरपुरकलां की मस्जिदों में शाहजी मियां का कुल मनाया गया। पैगाम-ए-अमन कौंसिल के सदर तौफीक कादरी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। शेरपुरकलां की जामा मस्जिद, कुरैशियान मस्जिद में भी कुल मनाया गया। नात-ए-मनकतब केबाद फातिहा हुई। सलातो सलाम पढ़ा गया। घरों में भी फातिहा दिलाई गई। सैय्यद मौलाना अब्दुल वाहिद, मौलाना साजिद रजा खां, दिलशाद खां आदि थे। संवाद

कुल की अदा की जा रही रस्म के दौरान मौजूद सज्जादानशीन हजरत मुन्ने मियां शेरी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें