फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने जारी की जिला पंचायत प्रत्याशियों की सूची

Mon, 28 Sep 2015 10:49 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियां खुलकर सामने आने लगी हैं। बसपा के बाद अब भाजपा ने जिला पंचायत प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गुरदयाल सिंह सहित कई प्रमुख लोगों को स्थान दिया गया है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रत्याशियों के चयन के लिए प्रदेश हाईकमान ने पैनल गठित किया था। इस पैनल के अनुसार प्रत्येक वार्ड से तीन तीन प्रत्याशियों के नाम प्रस्तावित किए गए थे। रविवार को बरेली में प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में प्रत्याशियों की सूची पर मंथन के बाद सभी 34 वार्डों की सूची तैयार की गई है। उन्होंने बताया भाजपा पंचायत चुनाव को पूरी गंभीरता से ले रही है और सभी वार्डों पर प्रत्याशियों को समर्थन देकर पूरी दमदारी से चुनाव लड़ाया जाएगा। सूची जारी करने के समय राकेश सिंह, गुरभाग सिंह सहित कई लोग थे।

दो वार्डों के नाम बदले
भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा जारी सूची में सभी 34 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम दिए गए थे। यह सूची मीडिया को दे भी दी गई। बाद में दो वार्डों में बदलाव कर दिया। इसमें वार्ड नंबर-15 के प्रत्याशी महेश के स्थान पर पान कुमारी और वार्ड-19 में हुकुम सिंह के स्थान पर ओमप्रकाश का नाम शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की सूची
वार्ड        प्रत्याशी    
1.    गुरदयाल सिंह
2.    मोहन सिंह
3.    शंकर सिंह राठौर
4.    अशोक कुमार वर्मा
5.    रामचंद्र लाल वर्मा
6.    दीप्ती वर्मा
7.    पुत्तूलाल वर्मा
8.    आशुतोष शर्मा
9.    सुषमा देवी
10.    सुरेश वर्मा
11.    संजय पांडेय
12.    हरीश कुमार
13.    प्रेमलता गंगवार
14.    तेज बहादुर गंगवार
15.    पान कुमारी    
16.    बालकृष्ण        
17.    रजनी वर्मा
18.    मेजर सिंह
19.    ओमप्रकाश
20.    हरिओम राठौर
21.    आर्यभान सिंह
22.    माया देवी
23.    हेमराज दिवाकर
24.    देवकी
25.    चमेली देवी
26.    श्रीपाल
27.    तारावती
28.    अंजना गंगवार
29.    शिवस्वरूप
30.    आरती वर्मा
31.    दयमंती
32.    गंगा देवी
33.    वीरमती राना
34.    कुलविंदर कौर
--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें