फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: भाजपा जिला महामंत्री की गाड़ी में तोड़फोड़, बैठक में व्यस्त थे सभी BJP पदाधिकारी और कार्यकर्ता

Sun, 02 Apr 2023 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

भाजपा नेताओं ने सूचना जहानाबाद पुलिस को दी। जिसके बाद सीओ सदर डॉ. प्रतीक दहिया और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के जिला महामंत्री की गाड़ी को जहानाबाद में एक ग्रामीण ने तोड़ दिया। सूचना पर जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तोड़फोड़ करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


भाजपा की बूथ स्तर की एक बैठक शनिवार को जहानाबाद के गहलुइया गांव में चल रही थी। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह और जिला महामंत्री दिनेश पटेल भी मौजूद थे। इसी दौरान एक ग्रामीण आया और बाहर खड़ी जिला महामंत्री की कार में तोड़फोड़ करने लगा। भाजपा जिलाध्यक्ष और महामंत्री समेत अन्य पदाधिकारी बाहर आए। तब युवक वहां से भाग गया।

भाजपा नेताओं ने सूचना जहानाबाद पुलिस को दी। जिसके बाद सीओ सदर डॉ. प्रतीक दहिया और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें