भाजपा प्रत्याशी के वाहन में पकड़ी प्रचार सामग्री, सीज
भाजपा प्रत्याशी बाबूराम पासवान के चुनाव प्रचार वाहन में चुनाव प्रचार सामग्री मिलने पर सचल दल ने वाहन को सीज कर दिया। वाहन में झंडे, टोपी, बिल्ला आदि चुनाव प्रचार सामग्री पाई गई। वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएमआई रवि प्रताप के नेतृत्व में सचल दल रात आसाम हाइवे पर चेकिंग में था। रवि प्रताप ने बताया कि इस दौरान आसाम हाइवे पर एक चाय के होटल के बाहर खड़े भाजपा प्रत्याशी बाबूराम पासवान के वाहन की जांच की गई। जांच में वाहन चुनाव प्रचार के लिए अधिकृत था, लेकिन वाहन में अवैध ढंग से रखी गई चुनाव प्रचार सामग्री पाई गई। वाहन में दो झंडे, 62 टोपी, 41 बिल्ला आदि चुनाव प्रचार सामग्री पाई गई। वाहन को सीज कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि वाहन को नरायनपुर निवासी राजेश चला रहा था। राजेश के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।