फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ठगी के मामले में बीसलपुर पुलिस को विवेचना मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। आईजी के निर्देश पर 30 लाख रुपये की ठगी के मामले की विवेचना पत्रावली शाहजहांपुर से बृहस्पतिवार को यहां कोतवाली में आ गई।
विज्ञापन


बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी सराफ विवेक अग्रवाल से सोने के सिक्के देने के नाम पर कुछ लोगों ने चार जून को शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में 30 लाख रुपये ठग लिए गए थे। विवेक ने 13 जून को पुवायां कोतवाली में आठ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुवायां पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पांच नामजद आरोपी अभी फरार है। पुवायां पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से छह लाख 70 हजार रुपये की बरामदगी भी कर ली है। बरेली जोन के आईजी राकेश कुमार के निर्देश पर विवेचना पुवायां थाने से बीसलपुर थाने को स्थानांतरित कर दी गई है। कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि विवेचना पत्रावली मिल गई है। अब वह इस मामले की विवेचना नए सिरे से कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें