फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीसलपुर का कोयला डिपो कराया बंद, अब शेरगंज में खुलेगा

Wed, 10 Sep 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। विधायक विवेक वर्मा ने बताया कि बीसलपुर का कोयला डिपो बंद करा दिया है। अब यह डिपो शेरगंज स्टेशन पर खुलेगा।
विज्ञापन


विधायक ने मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में कहा कि बीसलपुर में कोयला डिपो वर्ष 2018 से चल रहा था। इस डिपो से उड़ने वाली कोयले की धूल आसपास के घरों में जाती थी। इससे लोगों को काफी दिक्कत होती थी। लोगों को इसकी वजह से तरह-तरह की बीमारियां होने लगी थी। इस समस्या को लेकर धरना-प्रदर्शन हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में रेलवे के उच्च अधिकारियों से कई बार पत्राचार किया। व्यक्तिगत तौर पर भी रेलवे अधिकारियों से संपर्क किया। रेल विभाग ने बीसलपुर का कोयला डिपो हटा दिया है। अब यह शेरगंज रेलवे स्टेशन पर संचालित होगा। इसके लिए रेल विभाग ने सवा सौ करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। रेलवे अधिकारियों के स्तर से टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई। शेरगंज में रेलवे कोयला डिपो बनने में अधिकतम डेढ़ वर्ष का समय लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें