फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसलपुर व कलीनगर में निकली रामबारात

Wed, 14 Oct 2015 11:39 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर में चल रहे ऐतिहासिक रामलीला मेले के सिलसिले में राम बारात निकाली गई। इसमें प्रभु राम - लक्ष्मण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

रामलीला मैदान से बुधवार शाम राम बारात का शुभारंभ किया गया। बारात में सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी थी। इसके पीछे राम, लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न, राजा दशरथ आदि पात्रों के स्वरूपों में सजे कलाकारों की झांकियां थीं। बारात में भगवान शंकर, मां दुर्गा, भगवान विष्णु, नारद, हनुमान और काली देवी की झांकियों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। काली और शंकर का अखाड़ा भी चल रहा था।
श्रद्धालुओं ने रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया। बारात के साथ मेला कमेटी का एक कार्यकर्ता विजय पताका लेकर चल रहा था। प्रमुख मार्गों से होते हुए बारात देर शाम मेला मैदान में आकर संपन्न हुई। इस दौरान मेला कमेटी के पदाधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

माधोटांडा। कस्बा कलीनगर में ठाकुरद्वारा मंदिर से राम बारात निकाली गई। राम बारात कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से होती हुई होली चौराहे पर पहुंची। यहां सीता विवाह का मंचन किया गया। बारात में शामिल प्रभु राम, लक्ष्मण, सीता, भगवान शंकर, भगवान विष्णु की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह जगह प्रसाद भी वितरित किया गया। इस मौके पर नगरपंचायत चेयरमैन सुनील कटियार, रामबहादुर यादव, मुन्नालाल राठौर, चरनजीत सिंह, नवनीत सक्सेना, पुणेंद्र वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें