फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर नर्तकियों से लगवाए ठुमके, 14 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जन्मदिन की दावत में एक व्यक्ति ने नर्तकियों को बुलाकर जमकर ठुमके लगवाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामला संज्ञान में आने पर छानबीन शुरू कर दी है। चार नामजद और दस अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

घटना माधोटांडा के गांव चांदूपुर की है। शुक्रवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसमें कुछ नर्तकियां ठुमके लगा रही हैं। वीडियो वायरल करते वक्त बताया गया है कि गांव के एक व्यक्ति ने अपने जन्मदिन की पार्टी में इन्हें बुलवाया था। इसका लुत्फ उठाने को काफी भीड़ जुटाई गई थी। उसी दौरान इस वीडियो को बनाया गया और फिर वायरल कर दिया है। इसकी जानकारी लगने पर पुलिस गांव भी गई, मगर कार्रवाई नहीं की गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद देर शाम कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक माधोटांडा रामसेवक ने बताया कि चांदूपुर गांव निवासी रवि पांडेय, शावेज अरविंद पांडेय, राजू, शावेज और दस अज्ञात पर महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। छानबीन करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें