फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिलसंडा के प्रसून ने फिल्म वॉर-2 के लिए लिखे संस्कृत श्लोक

Fri, 22 Aug 2025 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। नगर निवासी प्रसून गुप्ता ने फिल्म वॉर-2 के लिए संस्कृत श्लोक लिखे हैं। इससे पहले वह फिल्म ब्रह्मास्त्र में संस्कृत श्लोक और संवाद लिखकर प्रसिद्धि पा चुके हैं।
विज्ञापन

प्रसून के दिवंगत पिता ओम प्रकाश गुप्ता उत्तराखंड के जिला अल्मोड़ा में शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी माता उमा गुप्ता भी शिक्षक रहीं। वह इसी विकास खंड के गांव घनश्यामपुर के जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। छोटे भाई प्रशांत गुप्ता भी लेखक है। उनकी पत्नी श्वेता जायसवाल ने बीएचयू से हिंदी में परास्नातक की डिग्री ले रखी है, वह भी लेखक हैं।
प्रसून ने बताया कि वॉर-2 फिल्म के लेखन में भाई प्रशांत और पत्नी श्वेता ने बहुत मदद की। प्रसून की प्रारंभिक शिक्षा नगर के सरस्वती शिशु मंदिर और सरस्वती विद्या मंदिर में हुई। यहां उनकी ननिहाल भी है। इससे पहले प्रसून ने धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए संस्कृत के श्लोक व संवाद और थीम म्यूजिक के लिरिक्स लिखे थे। अब उन्होंने यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म वॉर-2 के लिए श्लोक लिखे हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, आशुतोष राणा, अनिल कपूर जैसे स्टार अभिनय कर रहे।
विज्ञापन

फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने उन्हें फिल्म वॉर 2 में काम दिया। वही ब्रह्मास्त्र फिल्म के भी डायरेक्टर रहे हैं। प्रसून काफी दिनों तक रेडियो से भी जुड़े रहे हैं। आकाशवाणी के लिए नाटक लिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें