फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: राहगीर को बचाने के प्रयास में फिसली बाइक, युवक की मौत

Tue, 15 Aug 2023 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
अंकुर का फाइल फोटो ।
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर में मंडी समिति अतिथि गृह के सामने सोमवार को राहगीर को बचाने के प्रयास में बाइक फिसल गई। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवार युवक का सिर सड़क से टकराकर फट गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली के गांव बिहारीपुर हीरा निवासी रामाधार रस्तोगी ने बताया कि उनका पुत्र अंकुर (19) सोमवार को बाइक से बीसलपुर आया था। मंडी अतिथि गृह के पास अचानक एक राहगीर के सामने आ जाने पर अंकुर ने उसे बचाने की कोशिश की तो बाइक फिसल गई। अंकुर का सिर सड़क से टकरा गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर डॉक्टर ने अंकुर को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर अंकुर के घर वाले भी सीएचसी पहुंच गए। बेटे का शव देखकर उनमें चीख-पुकार मच गई। घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव घर ले गए। दोपहर बाद अंकुर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें