फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: देवहा नदी में डूबे किशोर का पीएसी के गोताखोरों ने बरामद किया शव

Tue, 15 Aug 2023 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र के नगरिया में देवहा नदी के पास लगी लोगो की भीड़ ।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शनिवार को देवहा नदी में डूबे किशोर का शव सोमवार को बरेली से आए पीएसी के गोताखोरों ने बरामद कर लिया। किशोर दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। शव घटनास्थल से एक किलोमीटर आगे मिला।
विज्ञापन

थाना अमरिया कस्बे के मोहल्ला नगरिया निवासी झोरू बरोई ने बताया कि उनका 17 वर्षीय पुत्र विशाल बरोई दोस्तों के साथ कस्बे के नजदीक बह रही देवहा नदी में नहाने गया था। पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण विशाल नदी में डूब गया। नदी में मगरमच्छों की मौजूदगी का अंदेशा जताते हुए स्थानीय गोताखोरों ने विशाल की तलाश करने से मना कर दिया था।
सोमवार को बरेली से पूर्वाह्न 11 बजे पहुंचे पीएसी के गोताखोरों ने नदी में विशाल की तलाश शुरू की। घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर आगे भंगा मोहम्मदगंज पुल के पास विशाल का शव मिल गया। तीन भाइयों में विशाल मंझला था। शव मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें