फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 11 Dec 2024 10:25 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में शाहजहांपुर मार्ग पर किसी वाहन से बाइक को टक्कर लग गई, जिससे बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। हादसा देर रात हुआ। 
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में बीसलपुर-शाहजहांपुर मार्ग पर गांव गुलैंदा के पास मंगलवार की रात अज्ञात वाहन से टकराकर बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव भरकनिया निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उनके पिता श्याम चरण वर्मा (45) पुत्र रामस्वरूप वर्मा मंगलवार रात बाइक से बीसलपुर के गांव मलूकपुर में रिश्तेदारी में जा रहे थे। शाहजहांपुर मार्ग पर गांव गुलैंदा के पास किसी वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

अभिनेत्री के बेटे की हत्या!: सागर की नाक से आ रहा था खून... दो दोस्तों ने पुलिस को बताई चौंकाने वाली कहानी
विज्ञापन


हादसे में उनकी बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। रात लगभग तीन बजे कोतवाली पुलिस का गश्ती दल उधर से गुजरा, तब घायल को सड़क पर पड़ा देखा। पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शर्ट की जेब से मिले कागजातों में मिले फोन नंबर के आधार पर उनकी शिनाख्त हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के घर वालों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुलाया। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। हादसे से मृतक के घर में कोहराम मचा है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें