फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा सवार महिला के नोचे कुंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। नगर में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा सवार महिला के कुंडल नोचे और फरार हो गए। बरखेड़ा क्षेत्र में चार दिन में कुंडल लूट की दूसरी घटना से क्षेत्रीय लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के गांव पतराजपुर निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को पत्नी सोमवती के साथ बरखेड़ा क्षेत्र के गांव कुरैया फूटाकुआं जा रहा था। करीब एक बजे ट्रेन से बरखेड़ा पहुंचने के बाद ई-रिक्शा पर सवार होकर ससुराल के लिए रवाना हुए। छह सवारियां ई-रिक्शा पर बैठीं थीं।
बरखेड़ा- खजुरिया पचपेड़ा मार्ग पर डंडिया गांव के निकट पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने अचानक झपट्टा मारकर पत्नी का सोने का कुंडल खींच लिया और फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ करने के बाद लुटेरों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

अफसरों के निर्देश पर एसओजी टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच गई। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया सीसीटीवी कैमरों की मदद से बाइक सवारों की पहचान की जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें