फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के मोहल्ला अहमदनगर निवासी अलाउद्दीन अपने पिता जलालुद्दीन (60) वर्ष के साथ बहेड़ी स्थित भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे पीलीभीत नेशनल हाईवे गढा जंगल में पहुंचे। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे बाइक पर पीछे बैठे बुजुर्ग पिता की ट्रक के पहिये के नीचे आने से मौत हो गई जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। थाना अध्यक्ष रूपा बिष्ट ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें