फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार आशा कार्यकर्ता की मौत

Mon, 13 Jan 2025 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मृतका मुन्नी देवी।
विज्ञापन
जहानाबाद। रिछा मार्ग पर जहानाबाद कस्बे के निकट ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में पति गंभीर घायल हो गया। महिला स्वास्थ्य विभाग में आशा कार्यकर्ता थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र के गोनेरा गांव निवासी चंद्रसेन रविवार दोपहर अपनी पत्नी मुन्नी देवी (48) के साथ बाइक से पहले जहानाबाद आए। इसके बाद रिछा मार्ग से होकर पीलीभीत की ओर जा रहे थे। इसी समय कस्बे के निकट ही उसकी बाइक रास्ते से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला की ट्रक के टायर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। पति को भी गंभीर चोटें आई। सूचना पर थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें