फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार भांजे की मौत, मामा गंभीर घायल

Mon, 03 Apr 2023 02:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

जहानाबाद क्षेत्र में ऐमी खमड़िया पुल मार्ग पर रविवार देर शाम सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे घायल हो गए। इनमें भांजे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
राजीव कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में भांजी के घर से गांव लौट रहे मामा-भांजे की बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में भांजे की मौत हो गई। जबकि मामा गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


जहानाबाद क्षेत्र के गांव पुन्नापुर खुंडारा निवासी राजीव कुमार (18) पुत्र लालता प्रसाद अपने मामा महेंद्र पाल के साथ रविवार को क्षेत्र के गांव उमड़सड़ स्थित बहन कुसमा देवी के घर गया था। देर शाम ऐमी खमड़िया पुल मार्ग से दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। 

ऐमी में एक कॉलेज के निकट पहुंचते ही बाइक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। इससे बाइक सवार मामा-भांजे घायल हो गए। बाइक राजीव चला रहा था। हेलमेट लगा होने की बात कही गई है। राजीव को गंभीर हालत में जहानाबाद सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

दिल्ली में काम करता था राजीव 

उसके मामा महेंद्र पाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। राजीव दो भाई और दो बहनों सबसे छोटा था। वह दिल्ली की एक फैक्टरी में काम करता था। नवरात्रि से पहले ही वह घर आया था। इंस्पेक्टर क्राइम कमलेश मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अस्पताल में बदहवास हो गए परिजन

राजीव परिवार में छोटा होने के चलते सबका लाडला था। मेहनत और हुनर लेकर कम उम्र में ही परिवार को खुशी देने लगा था। अचानक उसकी मौत की सूचना के बाद परिजन बदहवास हो गए। सूचना के बाद परिजन सीएचसी पहुंचे। संजीव का शव देख खुद को संभाल न सके और बदहवास होकर रोते रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें