फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रक की चपेट में आने से घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। नेशनल हाईवे पर थाना मोड़ के पास मंगलवार देर रात ट्रक की चपेट में आने से घायल हुए बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

अमरिया थाना क्षेत्र के गांव जिठनियां निवासी ओमप्रकाश उर्फ मुखिया (45) मंगलवार को धान की बिक्री करने के लिए गांव अभयराजपुर स्थित धान मिल पर गया था। देर शाम धान बिक्री करने के बाद वह अपने साथी दयाराम के साथ बाइक से अमरिया पहुंचा। कुछ देर रुकने के बाद बाइक से ही घर लौट रहा था। इस दौरान नेशनल हाईवे पर थाना मोड़ के पास बाइक हाईवे से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आ गई।
हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान ओमप्रकाश की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने देर रात मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। परिजन भी रात को ही अस्पताल पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


वाहन की चपेट में आए बाइक सवार युवक की जान गई

बिलसंडा। बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर सोमवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सावर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे ले लिया है।

थाना क्षेत्र कर गांव कनपरा निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि उनका बेटा आशीष (26) बरेली की एक कंपनी में कार्यरत है। छुट्टी होने पर वह घर आया हुआ था। सोमवार को बाइक से वापस बरेली जा रहा था। इसी दौरान बीसलपुर- बिलसंडा मार्ग पर गांव ईंटगांव और केंचुआ के बीच उसकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें