फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार की बस से टकराकर मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
आकाश की मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंचे आकाश के पिता और अन्य परिजन -संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। बस की टक्कर से बाइक सवार थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव सुल्तानपुर के आकाश शर्मा (38) की मौत हो गई। उनकी पत्नी खुशबू मामूली रूप से घायल हुई। आकाश अपनी पत्नी के साथ बाइक से नगर में अपने साढू मोहल्ला चौक निवासी शेखर की बहन की शनिवार को होने वाले शादी में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन


दुर्घटना शुक्रवार को दोपहर असम हाईवे पर गांव जेठापुर के एक धार्मिक स्थल के समीप हुई। मृतक पिता रामरतन शर्मा ने बताया कि उनका पुत्र आकाश शर्मा अपनी पत्नी खुशबू के साथ बाइक से पूरनपुर नगर के मोहल्ला चौक में शादी के लिए महिला संगीत कार्यक्रम में शामिल होने आ रहा था। गांव जेठापुर के धार्मिक स्थल के समीप बस चालक ने उसके पुत्र की बाइक को टक्कर मार दी। सीएचसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि आकाश की खुशबू से 12 साल पहले शादी हुई थी। उनके कोई संतान नहीं है। आकाश तीन भाइयों में बड़ा था। उससे छोटा विकास, विशाल और तीन बहनें है। विकास और दो बहनों की शादी हो चुकी है। हादसे में साढू की मौत की सूचना पर शेखर के घर शादी समारोह की तैयारियों के बीच मातम पसर गया। आकाश गुरुग्राम से मजदूरी करके पखवाड़ा भर पहले ही घर आया था। कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें