गजरौला। पीलीभीत-पूरनपुर असम हाईवे पर गजरौला क्षेत्र में रविवार दोपहर डीसीएम की चपेट में आने से गांव पिपरा भगू निवासी शिवकुमार (25) की मौत हो गई। वह बाइक से गांव लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉटर्म के लिए भिजवाया है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव पिपरा भगू निवासी शिवकुमार रविवार को दोपहर के समय किसी कार्य से गजरौला क्षेत्र के बिठौरा गांव आए थे। करीब 1:30 बजे लौटते समय बिठौरा कला पेट्रोल पंप के निकट उनकी बाइक को डीसीएम ने चपेट में ले लिया। शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने सूचना थाना पुलिस को दी। जानकारी पर परिजन भी पहुंच गए। थाना प्रभारी जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि वाहनों को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।