फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत    

Sat, 29 Apr 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
माधोटांडा रोड पर नवदिया सुखदासपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे का पता लगने पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। माधोटांडा थाना क्षेत्र के पिपरिया संतोष निवासी 38 वर्षीय संतोष कुमार शाहगढ़ गांव में निजी क्लीनिक चलाते थे। शुक्रवार रात वह क्लीनिक बंद करके बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। माधोटांडा रोड पर नवदिया सुखदासपुर मोड़ पर उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। हेलमेट न पहने होने की वजह से सिर में गंभीर चोटें आईं। इसकी सूचना मिलने पर परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। घायल संतोष को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां संतोष की हालत गंभीर देखकर बरेली रेफर कर दिया गया। रात करीब ढाई बजे बरेली ले जाते वक्त संतोष ने दम तोड़ दिया। परिवार वाले शव अपने साथ घर ले गए। शनिवार सुबह सूचना मिलने पर माधोटांडा पुलिस मृतक के घर पहुंची।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें