फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Sat, 29 Apr 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत 
विज्ञापन
 बेकाबू गति से दौड़ती कार ने एक साइकिल को टक्कर मार दी। इसमें गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम जराबुजुर्ग के रहने वाले 40 वर्षीय आत्माराम खेती करते थे। शनिवार दोपहर वह काम के सिलसिले में माधोटांडा गए थे। वहां से साइकिल पर घर लौटते समय माधोटांडा रोड पर गुलाबटांडा के पास उनकी साइकिल में एक कार ने टक्कर मार दी। इसमें गंभीर चोटें ओने से आत्माराम की मौके पर मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर कुछ दूर दौड़ने के बाद पलट गई। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार को मय चालक दबोच लिया। आत्माराम के तीन बच्चे पवन, दीपक और विकास हैं।        
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें