फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने से भरे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गन्ना लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

हादसा पूरनपुर-धनाराघाट रोड पर हरीपुर के समीप हुआ। गांव भगवंतापुर निवासी सियाराम का पुत्र हरीओम (17), गांव निवासी सीताराम के पुत्र राहुल (16) के साथ नववर्ष पर शारदा नदी में नहाकर घर लौट रहे थे। उनके साथ गांव टांडा गौंटिया निवासी नीरज, रामप्रवेश दूसरी बाइक पर थे। नीरज और रामप्रवेश की बाइक आगे निकल आई। पीछे से आए गन्ना से लदे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसेेे में राहुल की मौत हो गई, जबकि उसका साथी हरीओम गंभीर घायल हो गया। घायलों को सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने इलाज से पहले ही राहुल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में हरीओम को जिला अस्पताल भेजा गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
सड़क हादसे में दंपती घायल
थाना क्षेत्र के महदिया गांव निवासी 55 वर्षीय सेवाराम अपनी पत्नी 50 वर्षीय लज्जावती के साथ साइकिल से नए साल पर अपनी बेटी के घर इसी थाना क्षेत्र के गांव बख्तापुर आए थे। शुक्रवार शाम को लौटते वक्त असम हाईवे पर स्थित हरियाली बाजार के समीप पीछे से आ रही जेसीबी ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें