फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छज्जा सहित नीचे गिरने से बाइक मिस्त्री की मौत

Tue, 27 Oct 2026 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। छज्जा टूटकर गिरने से बाइक मिस्त्री राजा (24) घायल हो गया। गंभीर हालत में सीएचसी लाए गए गए राजा की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना सोमवार शाम करीब पौने छह बजे की है। राजा के पिता नूर हसन ने बताया कि राजा घर में छत के छज्जा पर रखी ईंटों को सही करा रहा था। इस दौरान छज्जा टूट गया और वह छज्जा सहित नीचे गिरकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि राजा बाइक मिस्त्री था। सोमवार दिन में दुकान पर काम निपटाने के बाद घर में छज्जा पर रखी ईंटों को सही कर रहा था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें