फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल

Tue, 27 Oct 2026 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के दो स्थानों पर सोमवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अहिरपुरा नगला निवासी देवी प्रसाद ने बताया कि वे बाइक से घर जा रहे थे। बाइक पर उनकी पत्नी नन्ही देवी भी थी। रास्ते में एल नीवाडांडी मोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार टाटा मैजिक की चपेट में आकर दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर गांव खांडेपुर निवासी नत्थू लाल ने बताया कि वे सोमवार की शाम बाइक द्वारा नगर से गांव को जा रहे थे। रास्ते में बीसलपुर खुदागंज मार्ग के खांडेपुर मोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर वह गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस बाबत स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ फार्मासिस्ट शशि भूषण राव ने बताया कि तीनों की हालत खतरे के बाहर है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें