मझोला। थाना न्यूरिया क्षेत्र के मझोला-धनकुना मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम सांड़ को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर धनकुना चौकी प्रभारी अतुल चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों युवकों को जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने शकील अहमद निवासी महचंदी, थाना न्यूरिया को मृत घोषित कर दिया, जबकि जहीरुद्दीन निवासी महचंदी गंभीर रूप से घायल है। उसका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी दिगंबर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। संवाद