फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, पिता की मौत, बेटा और भाई गंभीर रूप से घायल

Mon, 30 Mar 2026 12:58 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में टनकपुर-बरेली हाईवे पर सोमवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका 14 वर्षीय बेटा और भाई घायल हो गया। हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने के दौरान हुआ। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में टनकपुर-बरेली हाईवे पर सोमवार सुबह करीब दस बजे डिग्री कॉलेज के पास सड़क हादसा हो गया। नौगवां चौराहे की ओर से आ रहे बाइक सवार तीन लोग आगे चल रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ई-रिक्शा को देखकर बाइक सवार घबरा गए और बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहा युवक बाल-बाल बच गया, जबकि पीछे बैठे पिता-पुत्र ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। पिता के सिर पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ जाने से उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन छोड़कर भाग गया। 

विज्ञापन


सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम सहगवां नगरिया निवासी 32 वर्षीय गोकुल प्रसाद पुत्र रूपलाल के रूप में हुई है। हादसे में उनका 14 वर्षीय पुत्र मयंक घायल हो गया। मृतक के छोटे भाई प्यारे लाल ने बताया कि मयंक का नवोदय विद्यालय बीसलपुर में प्रवेश होना था। इसके लिए वे लोग स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने जिला अस्पताल जा रहे थे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें