फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में लटके मिले ताले

Thu, 22 Dec 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के औचक निरीक्षण में देहात क्षेत्र के कई स्कूलों की बदहाल शिक्षा व्यवस्था उजागर हो गई। एबीएसए को अधिकांश स्कूलों में ताले लटकते मिले। शिक्षक और स्टाफ गायब थे। इस पर शिक्षकों का स्पष्टीकरण तलब करने के साथ वेतन काटने की संस्तुति की गई है। इसकी रिपोर्ट बीएसए को भेजी गई है। 
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में शिक्षा की स्थिति जानने के लिए बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र ने तमाम स्कूलों का निरीक्षण किया। जिसमें नवदिया धनेष के प्राथमिक स्कूल में सब कुछ ठीक मिला। गांव देवीपुर के प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल में अपरान्ह दो बजे ताले लटकते मिले। उच्च प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक तेजपाल, प्राइमरी के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार सहित पूरा स्टाफ गायब मिला। गांव बसंतपुर नौनेर के पूर्व माध्यमिक स्कूल और प्राइमरी स्कूल में सुबह पौने दस बजे ताले लटकते मिले। गांव लोहरपुरी फुलहर का उच्च प्राथमिक स्कूल पौने तीन बजे बंद मिला। उन्होंने बताया कि गैरहाजिर शिक्षकों का स्पष्टीकरण तलब कर उनका वेतन काटने की संस्तुति बीएसए से की है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें