पीलीभीत। शहर की बाजार में बकरीद की रौनक नजर आने लगी है। नमाज के बाद कुर्बानी के लिए शुक्रवार को बाजार में बकरों की खरीदारी की गई। शहर की बकरा बाजार में भले ही बकरों की बोली, 25 से 30 हजार तक लगी। लेकिन, बरेली के बाजार में पीलीभीत का भूरा 1.50 लाख रुपये में बिका। इसका वजन डेढ़ से पौने दो क्विंटल बताया गया।
शनिवार को ईद उल-अजहा मनाई जाएगी। नमाज के बाद बकरों की कुर्बानी दी जाएगी। इसको लेकर शुक्रवार को शहर में अलग-अलग स्थानों पर लगी बाजार में बकरों की खरीदारी की गई। 25 हजार से लेकर 30 हजार रुपये तक में बकरों की खरीद हुई। बताया जा रहा है कि करीब 200 बकरों कह खरीद की गई। शहर के बेनी चौधरी निवासी अरशद उर्फ बॉबी ने अपने बीटल प्रजाति के बकरे (भूरा) की बिक्री बरेली के मुन्ने खां बाजार में की। भूरा के लिए उन्होंने 1.80 लाख रुपये मांगे। बाद में 1.50 लाख रुपये में बिक्री कर दी। अरशद उर्फ बॉबी ने बताया कि भूरा को एक वर्ष पहले पंजाब से खरीद था। तब से इसका पालन पोषण कर रहे थे।