फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने योग के विरोध में किया हाईवे जाम

Wed, 21 Jun 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
भाकियू ने योग के विरोध में किया हाईवे जाम
विज्ञापन
 भाकियू ने योग कार्यक्रम और मध्य प्रदेश में गोलीकांड में छह किसानों की मौत के विरोध में पहले जुलूस निकाला और पिुर हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन सीओ अनुराग दर्शन को सौंपा।बुधवार को जुलूस की शक्ल में भाकियू कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए असम हाईवे के खुटार चौराहा पहुंचे। जहां उन्होंने जाम लगाकर योग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान मध्य प्रदेश में शांती पूर्वक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर फायरिंग कर छह किसानों को मौत के घाट उतार दिया गया। घटना की जितनी निंदा की जाए कम होगी। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे भी लगाए। प्रधानमंत्री को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन सीओ अनुराग दर्शन को सौंपा। ज्ञापन में किसानों पर फायरिंग के जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने, गोलीकांड की सीबीआई जांच कराने, स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लागू कराने, किसानों को पेंशन योजना लागू कराने, कृषि लागत दर घटाने के लिए प्रयोग में आने वाली वस्तुओं को जीएसटी से बाहर रखने, किसानों का सरकारी बैंकों का सभी ऋण माफ करने, फसलों का लाभकारी मूल्य घोषित करने और खरीद की गारंटी देने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो, उपाध्यक्ष मंजीत सिंह, मंडलीय संगठन मंत्री भजन लाल क्रोधी, वेद प्रकाश शर्मा, प्यारेलाल, सूरत सिंह फौजी, सुल्तान खां, रमेश मिश्रा, स्वराज सिंह आदि रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें