फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद : सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, पुलिस की तैयारियां फेल

विज्ञापन
पीलीभीत शहर के नेहरू ऊर्जा उघान के पास विरोध प्रदर्शन करते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में दलित और आदिवासी संगठनों के भारत बंद के आवाह्न पर बुधवार को बसपा और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पुलिस की तैयारियों को दरकिनार कर सड़क पर उतर आए। नेहरू पार्क में एकत्र हुए पदाधिकारी और कार्यकर्ता एडीएम और सीओ सिटी के समझाने के बाद भी नहीं माने। जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अफसरों को सौंपे। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


टनकपुर हाईवे के किनारे स्थित नेहरू पार्क पर बुधवार सुबह से ही बसपा कार्यकर्ता जुटाना शुरू हो गए। कुछ दूरी पर आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी भी जुट गए। दोनों पार्टियों के लोगों ने आरक्षण की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। सुरक्षा के लिहाज से सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी के अलावा शहर कोतवाल नरेश त्यागी और सुनगढ़ी थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय भी फोर्स के साथ मौजूद रहे।
अफसरों ने पार्क में बैठकर विरोध जताने के बाद ज्ञापन देने की बात कही। करीब 12 बजे कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ने के बाद बसपा के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष भगवान सिंह गौतम के नेतृत्व में सड़क पर उतर आए। सभी के हाथों में पार्टी के झंडे और आरक्षण के साथ सरकार के विरोध में लिखीं तख्तियां थीं।
विज्ञापन

एडीएम न्यायिक अजीत परेश और सीओ सिटी के समझाने के बाद भी वह लोग कलक्ट्रेट जाकर ज्ञापन देने की बात पर अड़ गए। पुलिस ने रोकने के काफी प्रयास किए, लेकिन संख्या के आगे पुलिस को किनारे होना पड़ा। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचे और एडीएम न्यायिक को ज्ञापन सौंपा। कलक्ट्रेट गेट पर करीब एक घंटे तक सरकार विरोधी नारेबाजी की जाती रही। आंबेडकर पायनियर्स सोसायटी, भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों ने भी ज्ञापन दिया।

भीड़ न आकलन नहीं कर सकी पुलिस
भारत बंद के आवाह्न के बाद अफसरों के निर्देश पर पुलिस ने एक दिन पूर्व तैयारियां की थीं। इसके लिए प्रमुख मार्ग, चौराहों और बाजार में जगह-जगह प्वाइंट बनाकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। बुधवार को बाजार में भी भारत बंद का असर नहीं दिखाई दिया, लेकिन पार्टी के विरोध का पुलिस आकलन नहीं कर सकी। यही वजह रही कि बुधवार को नेहरू पार्क पर एकत्र होने के बाद बसपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को कई कोशिशों के बाद भी पुलिस प्रशासन के अफसर सड़क पर उतरने से नहीं रोक सके। कोतवाल नरेश त्यागी करीब 50 मीटर तक पदाधिकारियों को रोकने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह नहीं माने।

आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने भी कलक्ट्रेट तक निकाला जुलूस
आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी भी नेहरू पार्क के पास एकत्र हुए थे। जिलाध्यक्ष प्रेम गौतम के नेतृत्व में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। अफसरों के समझाने पर पदाधिकारियों ने मौके पर ही सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर को ज्ञापन दिया, लेकिन बसपा कार्यकर्ताओं के सड़कों पर उतरने के बाद पीछे से आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट तक पहुंचे। यहां आरक्षण को लेकर नारेबाजी करने के बाद सभी लौट गए।

बड़ी संख्या में शामिल होने पहुंचीं महिलाएं
बसपा खेमे में भारत बंद को लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। इसमें महिलाओं की संख्या भी काफी थी। महिलाएं और युवतियां हाथों में तख्तियां लेकर जुलूस में शामिल हुईं और नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट तक पहुंचीं। इसके अलावा जुलूस में शामिल कई कार्यकर्ता हाथ में संविधान की किताब थामे नजर आए।

चंद मिनटों के लिए नेहरू पार्क पहुंचे सपा पदाधिकारी, ज्ञापन देकर लौटे



सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी भारत बंद को लेकर समर्थन देने की घोषणा दी थी। इसके चलते बुधवार को चंद सपा पदाधिकारी जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में नेहरू पार्क पहुंचे। यहां विरोध जता रहे बसपा खेमे में शामिल होने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा और कुछ देर रुकने के लौट गए।



विरोध के चलते छावनी बना रहा कलक्ट्रेट
भारत बंद के आवाह्न के बाद विरोध जता रहे बसपा पार्टी के पदाधिकारियों के सड़क पर उतरने के बाद कलक्ट्रेट पहुंचने की सूचना मिलते ही कलक्ट्रेट में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। कलक्ट्रेट गेट से लेकर डीएम कार्यालय तक बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे। सूचना के बाद एएसपी विक्रम दहिया भी कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचे, हालांकि पदाधिकारी ज्ञापन देने के बाद गेट से ही लौट गए।


हाईवे पर लगा रहा जाम, परेशान हुए राहगीर
अचानक सड़क से उतरकर कलक्ट्रेट के लिए रवाना हुए पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की भीड़ के चलते हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। नेहरू पार्क के अलावा नकटादाना और कचहरी के पास करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि ट्रैफिक पुलिस के अलावा थानों की पुलिस फोर्स भी जाम को खुलवाती रही।

पीलीभीत शहर के नेहरू ऊर्जा उघान के पास विरोध प्रदर्शन करते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता।संवाद

पीलीभीत शहर के नेहरू ऊर्जा उघान के पास विरोध प्रदर्शन करते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता।संवाद

पीलीभीत शहर के नेहरू ऊर्जा उघान के पास विरोध प्रदर्शन करते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता।संवाद

पीलीभीत शहर के नेहरू ऊर्जा उघान के पास विरोध प्रदर्शन करते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता।संवाद

पीलीभीत शहर के नेहरू ऊर्जा उघान के पास विरोध प्रदर्शन करते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता।संवाद

पीलीभीत शहर के नेहरू ऊर्जा उघान के पास विरोध प्रदर्शन करते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता।संवाद

पीलीभीत शहर के नेहरू ऊर्जा उघान के पास विरोध प्रदर्शन करते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें