फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पौटाकलां में चार जगह चला बुलडोजर, ध्वस्त किए निर्माण

विज्ञापन
पौटाकलां में कॉलोनी में अवैध निर्माण को तोड़ती जेसीबी मशीन।स्रोत:प्रशासन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला पंचायत क्षेत्र में विकसित हो रहीं अवैध कॉलोनी को लेकर प्रशासन की सक्रियता लगातार जारी है। मंगलवार शाम सदर तहसील की टीम ने जिला पंचायत की टीम के साथ पौटाकलां गांव में अभियान चलाकर चार अवैध कॉलोनी में चल रहे निर्माण ध्वस्त कराए।
विज्ञापन

विनियमित क्षेत्र से बाहर जिला पंचायत क्षेत्र में अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रहीं हैं। इस मामले में जिला पंचायत की ओर से क्षेत्र की 25 अवैध कॉलोनाइजरों को जिला पंचायत ने नोटिस जारी किया था। हालांकि इससे पूर्व भी कई बार नोटिस जारी किए गए, जिस पर कॉलोनाइजरों ने ध्यान नहीं दिया। अब इन अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।
चार दिन पहले न्यूरिया में अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करने के बाद मंगलवार शाम गांव पौटाकलां में एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह के निर्देश पर राजस्व कर्मी और जिला पंचायत की टीम पहुंची। यहां नासिर, अंसार हुसैन, कपीस अहमद और शकील की ओर से विकसित कराई गईं कॉलोनियां जेसीबी से ध्वस्त की गईं। प्रशासन की ओर से हो रही कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में खलबली है। एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह ने बताया कार्रवाई जारी रहेगी। 25 अवैध कॉलोनियों में कुछ ने नक्शा पास करने के लिए आवेदन किया है। इसके अलावा अन्य पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




अवैध कॉलोनी को लेकर कई बार नोटिस जारी किए गए थे। नक्शा पास न कराने पर प्रशासन को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया था। अब कार्रवाई शुरू की गई है।- हरमीक सिंह, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें