पीलीभीत। श्रीबालाजी धाम पर सोमवार को सुंदरकांड के पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। संगीतमय सुंदरकांड के पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पाठ के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
शहर से सटे गांव अलीगंज में श्री बालाजी धाम के द्वितीय वार्षिकोत्सव पर संगीतमय सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा का भव्य दरबार व अलौकिक शृंगार मुख्य आकर्षण रहा। सुंदरकांड के पाठ के बाद भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महंत दीपक शर्मा ने बताया सुंदरकांड कि मंगलवार को सुबह 10 बजे गौहनिया चौराहे से धाम तक भव्य झंडी यात्रा निकाली जाएगी। संवाद