गांव बिलहरा में मलेरिया की जांच करती स्वास्थ्य टीम । स्रोत - स्वास्थ्य टीम
बिलसंडा। क्षेत्र में मलेरिया के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब तक 61 मरीज मिल चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग मलेरिया प्रभावित गांवों में लगातार दवा का छिड़काव और जांचें करा रहा हैं। सोमवार को क्षेत्र के गांव मकरंदपुर, मरेना, मुड़िया, बिलहरा, भदेगकंजा, मनिया, मीरपुर, हीरपुर समेत दर्जनों गांवों में करीब 375 जांचें कराई गईं। जिसमें मुड़िया में दो और हीरपुर में पांच नए मरीज मिले। दस दिनों में कुल मलेरिया के 61 मामले मिल चुके हैं। संवाद