फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लखनऊ में चकबंदी आयुक्त का घेराव करेगी भाकियू

विज्ञापन
भाकियू की पंचायत में मौजूद कार्यकर्ता।स्रोत:भाकियू
विज्ञापन
भाकियू आराजनीतिक की पंचायत में लिया गया निर्णय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


पीलीभीत। भाकियू अराजनीतिक की पंचायत में जिले के चकबंदी अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली को लेकर रोष व्यक्त किया गया। पंचायत में पांच सितंबर को लखनऊ में चकबंदी आयुक्त का घेराव करने का निर्णय लिया गया।
जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह के कैंप कार्यालय पर पंचायत का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा जिले में चकबंदी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिला चकबंदी अधिकारी और सीओ चकबंदी का भ्रष्टाचार चरम पर है। इन सभी अधिकारियों का काला चिट्ठा पांच सितंबर को लखनऊ में चकबंदी आयुक्त के सामने खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पर उनका घेराव होगा। उन्होंने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा इसके बाद मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। पंचायत में जिला प्रभारी दिनेश कुमार,निर्मल सिंह, अमरीक सिंह, नवजोत सिंह, पवन वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें