फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किसानों की समस्याएं दूर न होने पर भाकियू कल करेगी प्रदर्शन

Wed, 21 Jun 2023 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत कृषक विश्रामगृह मंडी समिति में जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा इस समय बाघ एवं जंगली जानवरों के साथ ही छुट्टा पशुओं से किसान परेशान हैं। जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छुट्टा पशु किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। किसान फसलों की रखवाली करते हैं तो जंगली जानवर हमला कर देते हैं। इससे किसानों को निजात दिलाई जाए। इसके अलावा पंचायत में कहा गया कि ग्राम पुरैना से पेहना रोड तक देवहा नदी पर पुल बनाने का प्रस्ताव किया गया था।
वेदप्रकाश ने कहा कि राजनीतिक दबाव के कारण अवैध रूप से इस प्रस्तावित पुल को दूसरे गांव में बनाया जा रहा है। इन मुद्दों को लेकर 23 जून को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। बाद में डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। पंचायत में प्यारे लाल वर्मा, नेम चंद्र,वीरपाल, नागेंद्र सिंह, हर प्रसाद वर्मा, पूरनलाल, विजय पाल, भोले राम, राम कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें