फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भाकियू ने अमरिया तहसील में दिया धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 27 Jun 2023 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
अमरिया एसडीएम सौरभ यादव को ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यक्रता। संवाद
विज्ञापन
अमरिया। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के अलावा तीन साल से जमे लेखपालों और तहसीलकर्मियों के तबादले की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। बांद में पांच सूत्री मांगपत्र एसडीएम सौरव यादव को सौंपा।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष भजन लाल क्रोधी ने कहा कि अमरिया तहसील में तीन वर्ष से तैनात लेखपालोंं और कर्मचारियों का दूसरी तहसील में स्थानांतरण किया जाए। लंबे समय से यहां तैनात लेखपाल और कर्मचारी अधिकारियों की मिलीभगत से किसानों का शोषण कर रहे हैं। किसानों को नहर और सिंचाई विभाग से फ्री बोरिंग योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिन किसानों को बोरिंग योजनाओं का लाभ दिया भी गया है, उन्हें घटिया सामान दे दिया है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पर्याप्त नहरें होने के बावजूद किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्राम पंचायत आसपुर के मजरा श्यामपुर एवं अन्य गांवों में जहां नहरों का पानी नहीं पहुंच रहा है, उन्हें चिह्नित कर वहां सरकारी नलकूप लगवाए जाएं। छुट्टा पशुओं को पकड़वा कर गोआश्रय स्थल भिजवाया जाए। नए वित्तीय वर्ष में आवासों के लिए पात्र व्यक्तियों की सूची बनाकर शीघ्र आवास आवंटित किए जाएं।
विज्ञापन

इस दौरान बाबूराम वर्मा, राम गोपाल प्रजापति, अशोक कुमार राठौर, ओमप्रकाश, हरजीत सिंह, ओंकार, अमित कुमार माथुर, दौलत राम, नन्ही देवी, चमेली देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें