फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित

Tue, 27 Jun 2023 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर जिलाध्यक्ष जगदेव सिंग जग्गा ने अपनी टीम की सोमवार को घोषणा कर दी। इसमें पूर्व में विधानसभा का चुनाव लड़ चुके नफीस अंसारी को महासचिव बनाया गया है। नरेंद्र मिश्रा कट्टर समेत 11 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। ग्यासुद्दीन को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में जिले के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी वीरपाल सिंह की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें पूर्व में विधानसभा का चुनाव लड़ चुके और हाल में ही पार्टी से पत्नी को निकाय चुनाव लड़ाने वाले नफीस अंसारी को जिला महासचिव बनाया गया है। पूर्वमंत्री हेमराज वर्मा के साथी रहे नरेंद्र मिश्रा उर्फ कट्टर, रूपराम कश्यप, पवन यादव, काशीराम सरोज, अशोक कुमार, भगवानदास और बालकराम सागर को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
ग्यासुद्दीन मंसूरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। नई कार्यकारिणी में 15 सचिव बनाए गए हैं। इनमें रामप्रताप गंगवार, अदील अहमद मलिक, आसिफ अली कादरी, बलकार सिंह, मुजाहिद इस्लाम खां, मुरारी लाल शर्मा, संजय यादव, प्रेम बाबू भारती, अमनदीप सिंह संधू, महेश पटेल, कमलेश कुमार पाल, सत्यपाल यादव, शराफत यार खां, अकील अहमद, सरफुद्दीन नूरी शामिल हैं। इसके अलावा 29 सदस्य बनाए गए हैं। इसके अलावा विधान सभा क्षेत्र प्रभारी भी बनाए गए। इनमें सदर विधानसभा क्षेत्र से असलम जावेद, बरखेडा से विनोद कुमार, पूरनपुर से देवनरायन वर्मा तो बीसलपुर से शैलेश वर्मा को विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन



लाेकतंत्र में बुलडोजर संस्कृति का कोई मतलब नहीं : वीरपाल
सपा के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी व पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा की बुल्डोजर संस्कृति को कोई बर्दाश्त नहीं करेगा। लोकतंत्र में बुल्डोजर संस्कृति का कोई मतलब नहीं है। कहीं संविधान में नहीं लिखा कि विरोध करने वालों पर बुल्डोजर चला दो। देश का संविधान लोगो के डीएनए में है। देश संविधान से चलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा का स्थानीय व जिताऊ प्रत्याशी होगा। इससे पहले सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि पार्टी विकास के नाम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। अब बूथ स्तर पर जाकर लोगों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें