फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धार्मिक स्थल पर कब्जे की कोशिश का भाकियू ने किया विरोध

Tue, 18 Jul 2023 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर में नायब तहसीलदार रिसीव दीक्षित को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता । संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। भाकियू (टिकैत) की तहसील परिसर में हुई पंचायत में गांव अमरैयाकलां के धार्मिक स्थल पर कब्जे की कोशिश की मुद्दा उठाया गया। पंचायत के बाद एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित को सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि धार्मिक स्थल से साधुओं को भगाकर उस पर कब्जे की कोशिश की जा रही है। भाकियू किसी कीमत पर ऐसा नहीं होने देगी। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई न की गई तो 22 जुलाई से धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा।
भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष लालू मिश्रा ने कहा कि अमरैयाकलां के धार्मिक स्थल से साधुओं को भगाकर कुछ भू-माफिया कब्जा करने की कोशिश कर रहे हे। पंचायत में सत्यपाल वर्मा, दामोदर प्रसाद यादव, चैतन्य देव मिश्र, महेशदास, कंधईदास, कालीचरन, रामचंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें