फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दबंगों ने एक माह बाद भी नहीं छोड़ा चकरोड से कब्जा

Tue, 18 Jul 2023 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। राजस्व अधिकारियों की पैमाइश के बावजूद दबंगों ने चकरोड पर कब्जा कर बोया गन्ना एक माह बाद भी नहीं काटा है। चकरोड पर कब्जे से किसानों को अपने खेतों पर आने-जाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

एसडीएम संदीप यादव के निर्देश पर नायब तहसीलदार रमेशचंद्र ने करीब एक माह पूर्व चौसर पड़िया में चकरोड की पैमाइश की थी। पैमाइश में चकरोड पर कब्जा पाया गया। मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी के तीन दबंगों ने चकरोड की जमीन को अपने खेत में मिलाकर गन्ना भो दिया था। नायब तहसीलदार ने तीन दिन मेें दबंगों को गन्ना काटकर चकरोड को कब्जा मुक्त करने का आदेश दिया था।
एक महीना बीतने के बाद भी दबंगों ने गन्ना काटकर चकरोड की जमीन को कब्जा मुक्त नहीं किया हैै। चकरोड पर कब्जा होने से आसपास के किसानों को अपने खेतों तक आने-जाने में दिक्कत हो रही है। प्रभावित किसानों ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से चकरोड को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। इस बाबत नायब तहसीलदार ने बताया कि बुधवार को लेखपाल भेजकर इस मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें