पीलीभीत। जिले में मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच गर्मी का सितम जारी है। सोमवार को सुबह से धूप के बीच उमस भरी गर्मी का सारा दिन अहसास बना रहा। इससे लोग परेशान हुए। हालांकि रविवार की अपेक्षा सोमवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि सोमवार को अधिकतम 35.3 व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि रविवार को अधिकतम 36.2 व न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया था। संवाद